• November 20, 2025 7:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी की हरकत से नाराज पति दे दी जान, जानें महिला की करतूत…

ByReporter Pranay Raj

May 11, 2023

सौरभ – 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के धनावां गांव में गुरुवार को पत्नी की हरकत से नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। दरअसल, दो बच्चों की मां प्रेमी संग शादी रचा ली। जिससे आहत हो युवक ने जान दे दी। मृतक सुरेश केवट का 35 वर्षीय पुत्र डोमन केवट है। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मृतक के चाचा विनोद पासवान ने बताया कि डोमन की पत्नी का पटना के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन दिन पहले महिला ने भागकर प्रेमी से शादी रचा ली। अंदेशा है कि उसी गम में भतीजा ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की शादी 2010 में हुई थी। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।