• June 18, 2025 6:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बुजुर्ग की हर्ष फायरिंग में गई जान, आरोपित रिटा. फौजी की तलाश तेज

ByReporter Pranay Raj

Apr 19, 2025

राज – 9334160742 

राजगीर थाना अंतर्गत कृपा बिगहा निवासी बुजुर्ग सुखदेव ठाकुर की हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हुई थी। परिजन सीढ़ी से गिरकर मौत बता रहे थे। पुलिस शव की जांच की तो गोली मारे जाने का खुलासा हुआ। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने अपने बयान पर हत्या का केस दर्ज किया।
जांच के दौरान हर्ष फायरिंग का फुटेज सामने आया। सिथौरा गांव में तिलक समारोह था। जहां गया जिला के अतरी थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड फौजी गणेश यादव हर्ष फायरिंग कर रहा था। जहां गोली लगने से बुजुर्ग की जान गई।
आरोपित वर्तमान में राजगीर के चेतनालय में रहकर आयुद्ध फैक्ट्री में अनुबंध पर गनमैन का काम करता है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
डीएसपी सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि सिथौरा गांव में रामानंद सिंह के पुत्र रॉकी का तिलक समारोह था। बुजुर्ग वहां नाई का काम करने गए थे। हर्ष फायरिंग में बुजुर्ग को गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। हर्ष फायरिंग के फुटेज से आरोपित की पहचान की गई। बंदूक में गोली लोड करने के दौरान फायरिंग हुई थी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।