• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर के समीप खड़े बुजुर्ग की हो गई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 20, 2024

डायमंड – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के आयुध निर्माणी गेट नंबर दो के सामने तेज रफ्तार बाइक के धक्के से मंगलवार को बुजुर्ग की मौत हो गयी। बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं। मृतक टाड़ापर गांव निवासी 70 वर्षीय छोटे राम हैं। जख्मी बाइक सवार का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग सड़क किनारे खड़े थे। तभी राजगीर की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। सवार भी गिरकर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को पावापुरी भेजा गया। वहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बाइक सवार भी जख्मी है। बाइक जब्त की गयी है।