• June 6, 2025 11:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 7 फरवरी से हड़ताल पर जायेगें एम्बुलेंस कर्मी, जानें कारण …. 

Feb 3, 2022

आशीष – 7903735887 

सात सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर सात फरवरी से 102 एम्बुलेंस कर्मी हड़ताल करेंगे। बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट मोहल्ले में बैठक कर एम्बुलसें कर्मियों ने आंदोलन की रणनीति तय करने के बाद इसकी जानकारी दी। नालंदा जिला 102 एम्बुलेंस कर्मी संघ के सचिव संजीव कुमार गौतम ने कहा कि इसके लिए वे हाल ही में सीएस व डीएस को ज्ञापन दे चुके हैं। संघ के सदस्य मोहम्मद असगर व आशुतोष कुमार ने कहा कि बिहार राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को हुई आपात बैठक में यह निर्णय लिया है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दी जा चुकी है। बैठक में रिपुसुदन, राज मोहन, नवीन कुमार, नवनीत कुमार, देवानंद दास, रंगरेश, मनोज, विकास, उपेंद्र, संजय कुमार, मोनू कुमार, राजेश कुमार व अन्य मौजूद थे।
उनकी प्रमुख मांगें:
कमलेश कुमार का निलंबन वापस हो। प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार व प्रदेश सचिव अरविंद कुमार वर्मा का निलंबन खत्म किया जाय। महामारी करोना काल का प्रोत्साहन राशि मिले। वार्षिक वेतन बढ़ोतरी हो। जिले के सभी 102 एम्बुलेंस का आईएनएस एवं फिटनेस बनवाया जाए। हर महीने होने वाली वेतन कटौती खत्म हो व अंशदान कटौती को जमा किया जाए और श्रम कानून का पालन हो।