• November 20, 2025 6:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एंबुलेंस कर्मियों ने किया सीएस का घेराव, दीवाली की खुशी नहीं परिवार के पेट भरने की चिंता …

ByReporter Pranay Raj

Oct 29, 2024

राज – 9334160742 

बकाया वेतन की मांग को लेकर 102 एंबुलेंस कर्मियों ने मंगलवार को सदर अस्पताल में सीएस का घेराव कर दिया। लोग बकाया वेतन भुगतान की मांग कर रहे थे। तीन का वेतन बकाया है। कर्मियों ने बताया कि दुर्गा पूजा तो वेतन के अभाव में कट गया। अब दीवाली व छठ है। उनलोगों को त्योहार की खुशियां नहीं, परिवार के पेट भरने की चिंता है।
102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि तीन माह से कर्मियों को वेतन नहीं मिला है। मुफलिसी में दहशहरा गुजर गया। अब दीवाली व छठ कैसे बीतेगा। कर्मियों के घर का चूल्हा ठंडा हो रहा है।
दुकानदार अब उधार देने को तैयार नहीं है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस कारण उनलोगों ने चक्का जाम कर सीएस का घेराव किया। 31 अक्टूबर तक बकाया वेतन नहीं मिलने पर एक नवंबर से वे हड़ताल पर चले जाएंगे।
आंदोलन में जिलाध्यक्ष सिकंदर कुमार, देवानंद दास, रौशन कुमार, परशुराम कुमार, अमरजीत कुमार, चंद्रभान कुमार, निवास कुमार सिन्हा, अनुज कुमार, पंकज कुमार, रंगेश कुमार, सूरज शर्मा, मो. तौफिक आलम समेत अन्य कर्मी शामिल थे।