• November 20, 2025 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एंबुलेंस चालक की हत्या कर शव सदर अस्पताल में लटकाया, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Mar 30, 2023

राज- 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर में बदमाशों ने एंबुलेंस चालक की गला दबाकर हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम कक्ष के समीप चहारदीवारी में गमछा के फंदे से लटका दिया। सुबह आने-जाने वालों की नजर शव पर गई तब कांड का खुलासा हुआ। मृतक सदर अस्पताल परिसर के क्वाटर निवासी स्व. राजेंद्र डोम का 25 वर्षीय पुत्र अभय कुमार उर्फ लंगवा है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए समीप की एक चाय दुकान में तोड़फोड़ कर दिया।

हंगामा की सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। आक्रोशितों ने पोस्टमार्टम कर्मी प्रेम राम समेत दो को पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मां किरण देवी ने चार बदमाशों काे नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोयियों में बनटन कहार, देवा राम, प्रेम राम और अक्षय कुमार शामिल है। आवेदन में घटना के कारणों का जिक्र नहीं है। पुर्व की रंजिश में हत्या का आरोप है।

मृतक का भाई रौशन कुमार भी पोस्टमार्टम कर्मी है। चर्चा है कि पोस्टमार्टम के एवज में वसूले रुपए के बंटवारा विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। लोगों क मानें तो पोस्टमार्टम कर्मियों की रुपया बंटवारा को लेकर हर दिन झगड़ा होता था। कर्मी मृतक के परिजनों से 5 से 10 हजार रुपए की वसूली करते हैं।

सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। थानध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।