• February 25, 2026 3:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दीपों से जगमग हुई अमावस की रात, धूमधाम से मनी दिवाली…

ByReporter Pranay Raj

Nov 5, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

जिले में धूमधाम से दिवाली मनाई गई। दीपों से अमावस की काली रात जगमग हो गई। शाम होते ही लोग घरों में दीपक और रंग-बिरंगी लाइट जलाने लगे। घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा अर्चना हुई। बच्चें देर रात तक पटाखें और फुलझड़ियां जला रहे थे।


शहर के हिरण्य पर्वत पर स्थित हिरण्येश्वर धाम में देव दिवाली मनाई गई। स्थानीय लोगों में मंदिर में दीया जलाकर देव दिवाली मनाई। इस मौके पर बच्चों ने यहां आतिशबाजी भी की। न्यूज नालंदा के कार्यालय में भी धूमधाम से मां लक्ष्मी की पूर्जा अर्चना हुई।