• November 20, 2025 6:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हैवानियत से उबाल: शनि और रविवार को सभी डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर, जाने मांग…

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2024

राज – 9334160742 

कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की घटना से जिले के सरकारी व निजी चिकित्सकों में उबाल है। शनिवार को सरकारी व निजी डॉक्टर 24 घंटे तक हड़ताल पर रहेंगे। इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सरकारी व निजी क्लिनिकों में ओपीडी सेवा बंद रहेगी।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह काम है। बात एक महिला डॉक्टर की नहीं है बल्कि पूरे महिला समाज की है। अगर इसी तरह हमारी बहू-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे।
जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन होगा। डॉ. सुनीति सिन्हा ने कहा कि सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है कि वहां की मुख्यमंत्री महिला होते हुए भी एक महिला की दर्द को समझ नहीं पा रही हैं। हमारी सरकार से मांग है कि जो भी दोषी है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ताकि घिनौनी घटना की पुनरावृति न हो। हड़ताल के दौरान आईएमए सभागार में धरना के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. अरविंद कुमार सिंहा, डॉक्टर इंद्रजीत कुमार, डॉ. सुनील कुमार, अजय कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ सरफराज, डॉ. शहजादी फातिमा, डॉ अमरेंद्र कुमार समेत अन्य चिकित्सक मौजूद थे।