• November 20, 2025 7:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कृषि समन्वयक गिरफ्तार, जानें करतूत ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 22, 2022

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस हसनपुर में कार्रवाई कर दूसरे की भूमि रजिस्ट्री करने के आरोपित कृषि समन्वयक को गिरफ्तार ली। पकड़ा गया आरोपित सुखदेव महतो का पुत्र राम विनय प्रसाद चंडी प्रखंड में कार्यरत है।

शातिर ने 2010 में दूसरे की 4 डिसमील भूमि पटना के बहादुरपुर हाउसिंग कॉलनी निवासी रामतीर्थ पासवान को रजिस्ट्री कर दी थी। खरीदार मोटेशन कराने गए तो फर्जीबाड़े का खुलासा हुआ। एक दशक तक आरोपित पीड़ित को झांसे में रखा। इसके बाद खरीदार की मौत हो गई। तब उनकी पत्नी सविता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।