• June 7, 2025 12:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिर हो गई आलीशान मकान के फ्लैट से लाखों की चोरी, जाने घटना

Nov 29, 2023

राज – 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र के बैगनाबाद-रामपुर मोहल्ला में मंगलवार की रात सक्रिय बदमाशों ने रेलकर्मी के आलीशान मकान के फ्लैट का ताला तोड़कर 12 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना राजगीर में टीसीएम पद पर तैनात दीपक कुमार के घर में हुई। उनकी पत्नी कुमारी बेबी सिन्हा जमुई के सिकंदरा में शिक्षिका हैं।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान के प्रयास में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस पहरेदारी पर नागरिक सवाल उठा रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी से लौटे थे। पत्नी सिकंदरा ड्यूटी करने गई थी। लौटने के कुछ घंटे बाद उन्हें पता चला कि राजगीर में केबल कट गया है। इसके बाद वह राजगीर चले गए। किराएदार को मुख्य गेट में ताला लगाने को कहकर गए थे।

रात्रि 12 बजे लौटने पर फ्लैट के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरे थे। बदमाशों ने स्टोरवेल-बक्सा तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व 90 हजार नगदी की चोरी कर ली थी। जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख से अधिक है।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।