सौरभ – 7903735887
सरमेरा थाना क्षेत्र का पेंदी गांव इन दिन रणक्षेत्र बना है। पूर्व के विवाद में गांव में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। उसी दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी भगवान राम के पुत्र पंकज कुमार को स्वास्थ्य केंद्र से विम्स रेफर कर दिया गया। रविवार को भी बदमाशों ने मुकेश कुमार को गोली मार दी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में गोलीबारी होने लगी। गोली से बचने के लिए ग्रामीणों ने अपने घरों की दरवाजे-खिड़किंया बंद कर ली। उसी दौरान पंकज को गोली लग गई। गोली युवक के हाथ में लगी है। परिजन आनन-फानन में जख्मी को अस्पताल ले गए।
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एहतियातन पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। आवेदन मिलने पर एफआईआर किया जाएगा। पुलिस छापेमारी में जुटी है।