• February 24, 2026 10:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हत्या के बाद बदमाशों ने किया पुलिस जांच को गुमराह का प्रयास, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Oct 19, 2022

राज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के ओरियावां गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने युवक की गला हत्या कर दी। घटना के बाद शव को पेड़ के सहारे, गमछा से फंदा बना खड़ा कर दिया। मृतक का मुड़ा घुटना भूमि पर था। जिससे बदमाशों का पुलिस जांच को गुमराह करने की मंशा विफल हो गई। अल सुबह ग्रामीण शौच के लिए बगीचा गए तो उनकी नजर शव पर गई। तब हत्या का खुलासा हुआ। मृतक अभिचरण पासवान का 26 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार भारती उर्फ जिला है।

घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन हत्या का आरेाप लगा रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि शराब पीने, जुआ खेलने व प्रेम प्रसंग के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया होगा। सूचना के बाद थानाध्यक्ष, पदाधिकारी शत्रुध्न कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

चाचा बाल मिश्री पासवान ने बताया कि निर्मल रात करीब दस बजे घर में था। इसके बाद वह देवीस्थान के समीप जुआ खेल रहा था। जहां पहुंचकर उन्होंने फटकार लगाई। इसके बाद वह किसी से मिलने चला गया। अगली सुबह उसकी लाश मिली। परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। लिखित शिकिायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पीएम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।