• June 6, 2025 10:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोर की हत्या के बाद सड़क जाम कर लोगों ने काटा बवाल ….

Aug 11, 2022

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी पास बुधवार की रात जख्मी हालत में किशोर को बरामद किया गया था। उसके सिर पर चोट के गहरे जख्मे थे। पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आयी। वहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रात को ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी मिली तो सदर अस्पताल पहुंचे।

मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूरनगर मोहल्ला निवासी स्व. गिरु पासवान का 17 वर्षीय पुत्र करण कुमार है। पहचान होते ही परिजन पीटकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। शव को अस्पताल चौक के पास रखकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

किशोर के चाचा छोटू पासवान ने बताया कि वह बुधवार को ताजिया का मेला देखने निकला था। रात भर घर नहीं लौटा। सुबह घर के लोग खोजबीन करने लगे। तभी सूचना मिली कि सदर अस्पताल में अज्ञात शव है। इसके बाद उसकी पहचान हुई। बदमाशों ने सिर को पूरी तरह से कुचल दिया है। इसके बाद लोग सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। परिजन बदमाशों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। परिजन आरोप लगा रहे हैं। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।