• November 20, 2025 7:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – व्यवसायी की हत्या के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा, पत्नी समेत चार को पुलिस उठाई…

ByReporter Pranay Raj

Aug 23, 2022

राज – 7903735887 

परवलपुर थाना क्षेत्र के गौरव नगर मोड़ के पास मंगलवार को बदमाशों ने रॉड-लाठी से पिटाई कर गल्ला व्यवसायी की हत्या कर दी। मृतक बाजार निवासी यदुनंदन साव के 35 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार हैं। आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग त्वरित कार्रवाई और मुआवजा की मांग कर रहे थे। परिजन हत्या का आरोप मृतक की पत्नी संगीता देवी और उसके प्रेमी पर लगा रहे हैं।

पुलिस पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दे लोगों को शांत कराया। तब करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ। महिला का प्रेमी बाना बिगहा निवासी तेल मिल संचालक उपेंद्र महतो का दामाद बताया जा रहा है। घटना के बाद ससुर-दामाद फरार हो गया। पुलिस उपेंद्र की पत्नी हिमानी देवी, मिल कर्मी मिर्जापुर निवासी धीरज कुमार, खैरा निवासी योगेश्वर प्रसाद और मृतक की पत्नी संगीता देवी को गिरफ्तार कर ली।

मृतक के भाई सुजीत कुमार ने आरोपों में बताया कि उनकी भाभी का मिल संचालक के दामाद से दो सालों से अवैध संबंध चल रहा है। छह माह से भाई पत्नी से अलग रह रहे थे। महिला की नजर भाई की संपत्ति पर थी। दोपहर में भाभी अचानक अपने प्रेमी व सहयोगियों के साथ दुकान पर आ गई। फिर उनके इशारे पर भाई की रॉड-लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी भाई की मौत विम्स में हो गई। थानाध्यक्ष रमन कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मृतक की पत्नी समेत समेत चार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा।