राहुल रंजन की रिपोर्ट
एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धोबिया टोला में रविवार की रात पति ने पत्नी की हत्या कर दी। कांड के बाद आरोपित परिवार संग फरार हो गया। सोमवार को मायके के परिजनों ने कार्रवाई व मुआवजा की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस समझाकर जाम हटाई। तब घंटों बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। मृतका बादराबाद गांव निवासी राहुल कुमार की 25 वर्षीया पत्नी सोनम कुमारी है। घटना धोबिया टोला स्थित नए तीन मंजिला मकान में हुई। जहां विवाहिता परिवार के साथ रह रही थी। समीप में विवाहिता के मायके के परिजन भी रहते हैं।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि सूचना खुदकुशी की मिली थी। मृतका के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

