• June 7, 2025 1:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति की मौत के बाद पत्नी ने भी दी जान, जानें घटना…

Oct 31, 2021

राजा – 7903735887 

नालंदा थाना क्षेत्र के महाविहार कॉलनी में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना रविवार को हुई। मृतका महाविहार के कर्मी प्रवीण की पुत्री नेहा कुमारी है। एक माह पहले महिला के पति फांसी लगाकर जान दे दी थी। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिवार ने बताया कि घर के लोग रिश्तेदार को छोड़ने दीपनगर गए थे। महिला अकेली थी। उसी दौरान उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति की मौत के बाद वह तनाव में चल रही थी। उसके पति महाविहार में एमटीएस का कार्य करते थे।

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।