• February 25, 2026 9:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुराल में दामाद की मौत के बाद पत्नी पर लगा हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Apr 1, 2025

राज – 9334160742 

सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव में संदेहास्पद अवस्था में ससुराल में रह रहे दामाद की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन पत्नी के अवैध संबंध के विरोध पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक बेन थाना क्षेत्र के धरहड़ा गांव निवासी विजेंद्र रविदास का 38 वर्षीय पुत्र धर्मवीर रविदास था।
परिवार ने बताया कि बताया कि 2008 में धर्मवीर की शादी हुई थी। शादी के बाद से पत्नी कभी ससुराल नहीं आई। इस कारण युवक अपने ससुराल में रहने लगा। पत्नी का गांव के एक युवक से नाजायज संबंध था। उसकी बेटी का भी आचरण गलत था। इस कारण दंपती में अक्सर झगड़ा होता था।
सोमवार को युवक ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपतिजनक हालत में देख लिया। जिसके विरोध पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पिता ने बहू समेत आधा दर्जन को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी का आवेदन दिया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।