• June 29, 2025 9:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क जामकर हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 29, 2025

राज – 9334160742 

हरनौत थाना अंतर्गत अलीनगर मोड़ के पास एनएच 30 पर रविवार की सुबह बोलेरो से कुचलकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन में फंसकर बुजुर्ग काफी दूरी तक घिसटते चले गए। जिससे उनकी जान गई। घिसटने से शव क्षत-विक्षत हो गया था।
घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में देरी होने पर चालक मॉब लिंचिंग का शिकार हो सकता था। आक्रोशितों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। लोग मुआवजा व गति अवरोधक निर्माण कराने की मांग कर रहे थे।
दुर्घटना के दौरान बोलेरो सड़क किनारे झाड़ी में चली गई। वाहन पर पथ निर्माण विभाग का बोर्ड लगा है। मृतक अलीनगर गांव निवासी 68 वर्षीय रामचंद्र महतो हैं।
परिवार ने बताया कि बुजुर्ग दुग्ध समिति में दूध देकर साइकिल से लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। हंगामा की सूचना पाकर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक दिया। तब करीब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।
थानाध्यक्ष अमरदीप कुामर ने बताया कि वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।