• February 25, 2026 12:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो पक्षों की भिड़ंत के बाद छत व गलियां ईंट के टुकड़ों से पटा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 20, 2023

सूरज- 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के टांड़ापर गांव में मंगलवार को दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग रोड़ेबाजी करने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। घटना में दोनों पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। छत व गांव की गलियां ईंट के टुकड़ों से पट गई। मौके पर पहुंची पुलिस लावारिस हालत में दो बाइक जब्त की। विवाद अनित यादव और धनराज यादव के बीच हुई है।

अनीत यादव ने बताया कि बच्चों के बीच सोमवार की शाम मामूली विवाद हुआ था। उसी खुन्नस में गुहार बुलाकर धनराज यादव एवं उसके सहयोगियों ने मंगलवार को कहासुनी के बाद रोड़ेबाजी कर दी। जिसके कारण सभी लोग घर के अंदर छिप गए।वहीं उनके भाई के घर मे घुसकर टीवी, स्टार्टर समेत अन्य सामानों को भी तोड़ दिया।

वहीं, धनराज यादव के परिजन ने बताया कि अनीत यादव अवैध रूप से बालू का कारोबार करता है। पुलिस कई बार उसे रंगे हाथों पकड़ चुकी है। वह उनलोगों पर आरोप लगाता है कि उन्ही लोगो के द्वारा मुखबिरी कर उसके ट्रैक्टर को पकड़वाया जा रहा है। मंगलवार को अचानक अनित यादव एवं उसके सहयोगियों के द्वारा छत पर चढ़ कर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। जिसके कारण एक युवती जख्मी हो गई। धनराज यादव का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में अनीत यादव एवं उसके सहयोगियों ने उनलोगों के घरों पर रोड़ेबाजी की है।

सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि दो पक्षों के बीच रोड़ेबाजी की घटना हुई है। मौके से लावारिस हालत में दो मोटरसाइकिल को भी जप्त करते हुए थाना लाया गया है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर शांति बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई है। जांच में कुछ अन्य मामला सामने  आया है | सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है |