• June 7, 2025 1:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फोन पर पति से बात करने के बाद पत्नी ने दे दी जान, जानें मामला…

Jan 12, 2022

एनके सिन्हा – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार की सुबह घटना का खुलासा हुआ। मृतका हरनौत बाजार क्षेत्र निवासी अरुण प्रसाद की पत्नी चांदनी देवी है। पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। परिवार ने बताया कि पति से पैसे के लिए फोन पर कहासुनी हुई। जिससे आहत हो महिला ने जान दे दी।
विवाहिता 15 दिनों से मायके में रह रही थी। उसके पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। रात में रुपए के लिए महिला का पति से फोन पर विवाद हुआ। जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक चांदनी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से अंदर झांकने पर उसकी लाश सिलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटकी मिली। मृतक तीन बच्चों की मां है।
थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस जांचोपरांत कार्रवाई करेगी।