• February 25, 2026 7:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – संतोष कुमार के बाद बिहार थाना के पूर्व पस्थापित तीन थानाध्यक्ष पर चला हाईकोर्ट डंडा …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 6, 2022

सूरज – 7903735887 

पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एसपी अशोक मिश्रा ने राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार और बिहार थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार को सस्पेंड कर दिया। ईडब्लूजेसी नंबर 4448/2018 मो. जमाल अहमद बनाम बिहार सरकार के मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर पदाधिकारियों पर गाज गिरी है।
बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के पतुआना के एक भूमि अतिक्रमण केस में कोर्ट ने कार्रवाई का आदेश दिया। दीपक कुमार नगर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष थे।
बिहार थाना के दो तत्कालीन थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार और अशोक कुमार पर भी कार्रवाई की चर्चा है। हालांकि, दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में उनलोगों को कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।