• February 24, 2026 10:28 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक की हत्या कर शव फेंका पुल के नीचे, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Feb 20, 2022

सूरज – 7903735887 

भागन बगहा ओपी अंतर्गत पिचासा पुल के नीचे हत्यारों ने दिव्यांग युवक की हत्या कर दी। धारदार हथियार व ईंट-पत्थर से पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा गया। मृतक मिल्कीपर गांव निवसी उपेंद्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र भागीरथ कुमार है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। पुलिस इलाके का सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजन मारपीट का केस नहीं उठाने पर गोतिया पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
परिवार ने बताया कि कुछ माह पहले मोबाइल चोरी के विवाद में गोतिया ने दिव्यांग को पीटा था। जिसका केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी पटन यादव और मेघन को हत्या प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी का परिवार केस उठाने की धमकी दे रहा था। सुलह नहीं करने पर परिणाम भुगतने की बात कह रहा था। युवक घर से दवा लाने निकला था। उसी दौरान उसकी हत्या की गई।
ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज होगा। पोस्टमार्टम रिपोट्र से मौत का कारण सामने आएगा।