• November 20, 2025 6:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिता की हत्या के बाद पुत्र को भी जान मारने का प्रयास, निशानदेही पर दफन शव बरामद…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2024

राजा – 9334160742 

हिलसा थाना क्षेत्र के इंदौत गांव में बदमाशों ने डेकोरेशन संचालक की ईंट पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को शौचालय के कमरे में दफन कर दिया गया। इसके बाद मृतक के पुत्र को की भी हत्या का प्रयास बदमाश ने किया। घटना का कारण 50 हजार रुपया का बकाया विवाद बताया जा रहा है। जबकि, ग्रामीणों में अवैध संबंध में वारदात की चर्चा है। मृतक हिलसा अनुमंडल के चिकसौरा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी संतोष कुमार है।

परिजनों ने बताया कि संतोष डेकोरेशनऔर डीजे का काम करता है । 15 सितंबर को मरांची गांव निवासी विक्कू कुमार चौधरी शादी और जन्मदिन की पार्टी के के लिए डेकोरेशन बुक कराया। इसके बाद वह डेकोरेशन लगाने अपने पुत्र रोहित कुमार के साथ विक्की के एक महिला रिश्तेदार के घर पहुंचा। देर हो जाने पर बदमाश ने पिता-पुत्र को रोक लिया। रात में बदमाश ने संचालक को चिकन के साथ शराब पिलाया। पिता-पुत्र के सो जाने पर बदमाश ने संचालक की सिलबट्‌टा व कुदाल के बेंत से सिर कूचकर मार डाला। इसके बाद शव को अपनी मौसेरी सास के घर के शौचालय के कमरे में दफन कर दिया। अगले दिन संचालक को पुत्र पिता को खोजने लगा। तब बदमाश सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। बच्चे के अचेत होने पर बदमाश फरार हो गया। होश में आने पर बच्चा ग्रामीणों के सहयोग से थाना पहुंचा। इसके बाद पुलिस बदमाश की निशानेदही पर शव बरामद की।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। रुपए बकाया विवाद में घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।