• November 20, 2025 5:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भूखे को भोजन और बेघरों को आसरा दे रही प्रशासन, जानें कहाँ कहाँ है व्यवस्था …

ByReporter Pranay Raj

Mar 28, 2020

सिटी रिपोर्टर – 7079013889

जिला प्रशासन एवं नगर निगम बिहारशरीफ द्वारा शहर में फुटपाथ,रैन बसेरों आदि जगहों पर रहने वाले निर्धन, बेसहारा, होमलेस एवं अत्यंत जरूरतमंद लोगों के भोजन एवं आवासन के लिए बिहार शरीफ में तीन जगहों पर आपदा राहत केंद्र संचालित करने के लिए व्यवस्था की गई है।
(1) कारगिल बस स्टैंड
(2) रामचंद्रपुर बसस्टैंड
(3) महल पर
जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने सामाजिक संगठनों के लोगों से अनुरोध किया है कि शहर में यदि ऐसे होमलेस/बेसहारा लोग दिखें/जानकारी में हों तो उन्हें इन केंद्रों तक पहुँचने में सहयोग करें। आवश्यक होने पर नगर निगम, बिहारशरीफ के नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112-232271 पर भी सूचना दी जा सकती है।