• June 6, 2025 11:18 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसिड अटैक: मीटर रीडर समेत दो पर केस, जानें मामला…

Aug 19, 2021

राज – 7903735887 

एसिड अटैक घटना में पीड़िता ने के बयान पर गुरुवार को लहेरी थाना में केस दर्ज किया गया। 19 वर्षीया युवती ने खासगंज मोहल्ल निवासी गुलाब महतो का मीटर रीडर पुत्र लखन महतो और एक अज्ञात को आरोपित किया है। पुलिस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विम्स में इलाजरत युवती ने बयान में बताया है कि बुधवार को वह फुफेरी बहन के साथ दीपनगर के सिपाह गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाने निकली। उसी दौरान सर्किट हाउस से आगे बढ़ने पर पीछे से एक अज्ञात बदमाश तेज गति से आया और चेहरे पर एसिड फेंक दिया। बदमाश को वह नहीं जानती। मीटर रीडर के इशारे पर हमला हुआ। मीटर रीडर बिना आवाज दिए घर में दाखिल हो गया था। जिस पर उनके भाई ने उसकी फटकार लगाई थी। जिसके बाद बदमाश ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।