• June 6, 2025 10:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क जामकर स्कूल पर लगाया आरोप, एचएम ने कहा सुनियोजित…

Jan 18, 2024

आशीष –  7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा प्लस टू उच्च विद्यालय के कुछ बच्चे व अभिभावकों ने गुरुवार को सड़क जामकर हंगामा किया। अभिभावक स्कूल प्रशासन पर फीस की रसीद नहीं देने का आरोप लगा रहे थे।

हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। करीब आधे घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।
बच्चों ने पढ़ाई नहीं होने की बात बताई। प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि हंगामा सुनियोजित है। कुछ लोग स्वार्थ की पूर्ति के लिए सड़क जाम कराए। स्कूल पर लगा आरोप मनगढंत है। किसी के पास साक्ष्य है तो वह वरीय पदाधिकारी से शिकायत कर सकते हैं।