• June 7, 2025 12:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की मौत के बाद लगा हत्या का आरोप…

Aug 3, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत बाराखुर्द गांव में सोमवार की रात महिला की मौत हो गई। ससुराली परिवार घटना को जहर खाकर खुदकुशी बता रहा है। जबकि, मायके का परिवार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका पंकज कुमार की 27 वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
ससुराली परिवार ने बताया कि महिला का पति चेन्नई में मजदूरी करता है। मोबाइल पर पति से कहासुनी के बाद महिला जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। चंडी के कोरुत गांव निवासी पिता अनिल सिंह ससुराली परिवार पर तहत हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।