• February 24, 2026 10:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो बच्चों के मां की मौत के बाद हत्या का आरोप ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 9, 2022

रोहित – 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में शनिवार को करंट से दो बच्चों के मां की मौत हो गई। मृतका प्रमोद कुमार यादव की 30 वर्षीया पत्नी संगीता कुमारी है। घटना की सूचना के बाद आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मायके के परिजन दहेज के लिए करंट से हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

ससुराली परिवार की मानें तो घरेलू काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। वहीं, हिलसा के मिल्कीपर गांव निवासी मृतका के पिता शिवालक यादव दहेज के लिए करंट से हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पिता ने बताया कि उनकी बेटी को दो बच्चे हैं। पति व ससुराली परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।