• November 20, 2025 7:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ा 24 किलो सोना लूट का आरोपित, जानें बदमाश …

ByReporter Pranay Raj

Oct 29, 2022

राज – 7903735887 

राजस्थान के उदयपुर जिला के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में गोल्ड लोन कंपनी से 22 अगस्त को 24 किलोग्राम सोना और 11 लाख नगदी की लूटपाट हुई थी। इसके तार नगरनौसा से जुड़ गये हैं। राजस्थान पुलिस ने नगरनौसा थाना के सहयोग से खीरु बिगहा गांव के फंटूस कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके घर से 6 लाख रुपये नगद व एक बाइक बरामद की गई।

थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि प्रतापनगर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आयी थी। कंपनी से 24 किलो सोना व 11 लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान नगरनौसा निवासी बदमाश को ढूंढ निकाला। कानूनी प्रक्रिया के बाद राजस्थान पुलिस उसे अपने साथ ले गई।