रोहित – 9334160742
राजगीर थाना पुलिस ने सूची के बदमाश विमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित जानवर बेच, हथियार खरीदकर आपराधिक घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपित थाना के टॉप टेन सूची का बदमाश है। उस पर कई केस दर्ज है।
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजगीर थाना के टॉप 10 अपराधी को जत्ती भगवानपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। डायल 112 की पुलिस पर बदमाश ने जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग किया था। आरोपी पर राजगीर थाना में कई केस दर्ज है। जानवर बेचकर बदमाश हथियार खरीदा था। हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।
छापेमारी में थानाध्यक्ष रमण कुमार, दारोगा रवि कुमार, नीरज कुमार, जमादार अमित कुमार, संटू कुमार समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।