• November 20, 2025 7:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दोहरे हत्याकांड का आरोपी धराया, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2021

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र में गला रेतकर सगे भाइयों की हत्या में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बिंद के रसलपुर निवासी कामेश्वर प्रसाद के पुत्र सरोबर प्रसाद है। उसे अस्थावां के चुलिहारी गांव से पकड़ा गया। 11 अप्रैल को आरोपी के घर पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर चुकी थी।

एक नजर वारदात पर
31 जनवरी की सुबह पुलिस को ऑटो चालक भाइयों की लाश मिली। दोनों की धारदार हथियार से हत्या हुई थी। मृतक की पहचान रसलपुर निवासी विरेंद्र पासवान के पुत्र अजय कुमार उर्फ भोला और उनके भाई रंजीत कुमार उर्फ टीटू के रूप में हुई। घटना के बाद विपक्ष के राजनीतिक दलों ने सरकार की खूब किरकिरी की।

छापेमारी जारी

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि अप्राथमिकी अभियुक्त सरोबर प्रसाद को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सगे भाइयों की हत्या में कुल चार अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपित फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।