• February 24, 2026 10:31 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा- अगवा किशोर की बदमाशों ने कर दी हत्या, परिवार में मचा कोहराम ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 20, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के छोटी बेलोर गांव में बदमाशों ने पीट-पीट व करंट लगा, किशोर की हत्या कर दी। मृतक दिलीप चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है। गांव की एक महिला घास काटने खेत की ओर गई तो उसकी नजर लाश पर गई। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। किशोर की हत्या से ग्रामीण व परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है। किशोर शाम में घर से निकला था। जिसके बाद नहीं लौटा। परिजनों सुबह में पुलिस को छात्र के लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद उसकी लाश मिली। मृतक के शरीर में काला राख लगा है, जिसे समीप के बंद पड़े ईंट-भट्‌ठे का बताया जा रहा है। आशंका है कि बदमाशों ने भट्‌ठे में किशोर की पिटाई करने के बाद खेत में करंट लगा उसकी जान ली। घटना के कारणों पर सस्पेंस बरकार है। परिजन को समझ नहीं आ रहा है कि बदमाशों ने किस रंजिश में किशोर को मौत के घाट उतारा। शव मिलने बाद डीएसपी दलबल के साथ गांव पहुंचकर, घटना की जांच में जुट गए। लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने किशोर की खोजबीन नहीं की। जिस कारण ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। गुस्साए ग्रामीण बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर हंगामा भी किया। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।मृतक के भाई राहुल ने बताया कि सूरज शाम में घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। सुबह 6 बजे किशोर के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद भी पुलिस नहीं आई। कुछ देर बाद खेत में किशोर की लाश मिली। हत्या की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर आने में देरी की।
क्या बोले पदाधिकारी :-
डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर बदमाशों को पकड़ लेगी।