• November 20, 2025 5:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दोहरा हत्याकांड दहलाया: सिर में गोली मार युवती व किशोर की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Jul 6, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना अंतर्गत डुमरावां गांव के पासवान टोला में देर शाम बदमाशों ने सिर में गोली मारकर युवती व किशोर की हत्या कर दी। हत्या के पहले बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग किया। दोनों को निशाना साधकर मारा गया। दोहरे हत्याकांड से जिला दहल गया।

परिजन दोनों को मॉडल अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल में समुचित इलाज नहीं किए जाने व पुलिस चौकसी पर सवाल उठाते हुए हंगामा करने लगें। हंगामा की सूचना पाकर बिहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतकों में डुमरावां गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान की 20 वर्षीया पुत्री अन्नू कुमारी और संतोष पासवान का 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार शामिल है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को लेकर गांव लौट रहे थे। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर लोग आक्रोशित हो गए।
स्ट्रेचर पर दोनों शवों को अस्पताल के मुख्य गेट के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस समझा बुझाकर हंगामा शांत कराने के प्रयास में जुटी है।

परिजन रंजन कुमार ने बताया कि गांव में अखंड कीर्तन हो रहा था। जहां बच्चों का दूसरे टोला के बच्चों से विवाद हो गया। जिससे आक्रोशित हो दूसरे टोले के लोग उनके टोले में आकर गोलीबारी करने लगे। युवती घर के पास खाना खा रही थी। बदमाशों ने निशाना साध युवती के सिर में गोली मार दी। इसी तरह किशोर भी अपने घर के पास था। बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।