राज – 9334160742
मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव में चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार की अल सुबह ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे तो युवक की लाश मिली। घटना शुक्रवार की रात हुई। मृतक के सिर, गर्दन पेट व अन्य अंगों पर चाकू घोंपने का जख्म था। मौके से ताश की गडि्डयां बरामद हुई।
ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक जुआ में जीत गया था। उसी रंजिश में बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक शाम चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र राजा चौधरी है।
परिजनों ने बताया कि युवक अक्सर ताश खेलता था। शाम में खाना खाने के बाद वह घर से ताश खेलने निकल गया। जिसके बाद सुबह तक नहीं लौटा। अल सुबह ग्रामीण उसके मौत की खबर मिली। ग्रामीणों की मानें तो युवक ने तीन शादियां रचाई थीं। सभी पत्नियां उसे छोड़ चुकी थीं।
सदर डीएसपी-1 नूरुल हक ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मौके से ताश की गडि्डयां भी मिली है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि जुआ खेलने के दौरान युवक का विवाद हो गया था। इस कारण बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। अन्य संभावनाओं पर भी जांच की जा रही है।

