राज – 9334160742
नालंदा थाना क्षेत्र के पनहेस्सा गांव के मस्जिद के समीप गुरुवार की शाम बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर युवक की हत्या कर दी। युवक को चार गोलियां मारी गई थी। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। मृतक पनहेस्सा निवासी 45 वर्षीय रजी अहमद थे।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक मस्जिद के समीप बैठे थे। उसी दौरान बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। चार गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हाे गए। परिजन आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जमीन खरीद-बिक्री का काम करते थे। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।