राज – 9334160742
राजगीर थाना क्षेत्र के वैभारगिरी पर्वत के नीचे बदमाशों ने पत्थर से सिर कूचकर युवक की हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह उधर ग्रामीण गए तो उनकी नजर शव पर गई। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। मृतक अज्ञात 40 वर्षीय युवक है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चर्चा है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने हत्या को अंजाम दिया।
मृतक के पास खून से सना पत्थर रखा था। जिससे सिर कूचा गया। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पत्थर से सिर कूचकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस शव के पहचान के प्रयास में जुटी है। मृतक की जेब से कोई भी कागजात या पहचान नहीं मिला।

