• November 20, 2025 6:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरेशाम पटना से लौट रहे युवक को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Jan 21, 2022

आशीष – 7903735887 

नगरनौसा थाना अंतर्गत फाटा बिगहा के समीप सरेशाम बदमाशों ने पटना से लौट रहे बाइक सवार गोली मार दी। ग्रामीणों के सहयोग से महानंदपुर गांव निवासी अर्जुन प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार को इलाज के लिए पटना ले जाया गया। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। सरेशाम हुई वारदात से नागरिक पुलिस मुस्तैदी पर सवाल उठा रहे हैं। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
परिजनों ने बताया कि युवक पटना में रहता था। शाम में बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान बाइक पर सवार कुछ बदमाशों ने पीछे से उसे गोली मार दी। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।