• November 20, 2025 7:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पटना से लौट रहे युवक की घर पहुंचने के पहले चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 20, 2022

सूरज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना अंतर्गत हिलसा-इसलामपुर मार्ग पर औंगारी मोड़ के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक छबिलापुर थाना क्षेत्र के डोगी गांव निवासी रामशीष मिस्त्री का 25 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार है।

परिजनों ने बताया कि युवक पटना से गांव लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक जख्मी हो गया। गश्ती पुलिस जख्मी को अस्पताल लाई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।