• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा : बच्चों के साथ सोई महिला को गेहुअन ने डसा, मौत से कोहराम…

ByReporter Pranay Raj

Apr 8, 2025

राज – 9334160742 

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के महम्मदीचक गांव में सर्पदंश की शिकार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका मनोज कुमार की 30 वर्षीया पत्नी पूनम देवी थीं। पति ने बताया कि सोमवार की रात पत्नी बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं। उसी दौरान दाहिने हाथ में गेहुअन डस लिया। जिससे उसकी नींद खुल गई।

महिला गेहुअन को भागते देखी। कुछ ही मिनट में पत्नी की हात बिगड़ने लगी। तब उसे इलाज के लिए एकंगरसराय अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर किए जाने के बाद विम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद गांव में परिवार की दहाड़ गूंजने लगी। मृतका तीन बच्चों की मां थीं। थानाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।