• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर महिला ने कर दी युवक पर चप्पल की बरसात, जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Oct 1, 2023

डायमंड – 7903735887 

बिहार थाना गेट के पास रविवार को एक महिला, युवक पर चप्पल की बरसात कर दी। महिला दनादना युवक पर चप्पल बरसा रही थी। जिसे देख तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, दूसरी शादी करने पर महिला पति की पिटाई कर रही थी। सुरक्षा बलों ने किसी तरह दोनों का बीच-बचाव किया। दोनों को महिला थाना पुलिस सुलह के लिए बुलाई थी। उसी दौरान थाना के बाहर दोनों भिड़ गए।

बिंद थाना क्षेत्र के जखौरा निवासी पिंकी देवी ने बताया कि वह महिला थाना में पति शेखपुरा जिले के कारे निवासी संजय चौधरी के खिलाफ दूसरी शादी कर लेने का शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत पर दोनों पक्षों को आज थाना बुलाया गया था। थाना गेट पर ही पति को देखकर महिला आग बबूला हो गई और चप्पल खोलकर उस पर टूट पड़ी। वहीं महिला के अन्य परिवार के सदस्यों ने भी ससुराली पक्ष को दौड़ा-दौड़ाकर सड़क पर पीटा।

महिला का आरोप है कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी शादी करने की लायक हो गई है। इसके बावजूद पति दूसरी शादी कर लिया। जबकि, पति ने बताया कि पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने के बाद वह दूसरी शादी रचाया। डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि दोनों को महिला थाना पुलिस बुलाई थी। थाना गेट के बाहर दोनों की मुलाकत हो गई। जहां आपस में मारपीट करे लगे।