• November 20, 2025 7:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पदाधिकारी की मौत से पुलिस महकमा में शोक की लहर ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 24, 2021

राज – 7903735887 

अस्थावां सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार की रविवार की देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।उनकी मौत से नालंदा पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। हार्ट अटैक से मौत का अंदेशा जताया जा रहा है।

 


एसपी हरि प्रसाथ एस, डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी, ममता प्रसाद , राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सोह थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद कुमार, बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ,लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद समेत अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुच गए। मृतक अरवल जिला के निवासी हैं।

चर्चा है कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर वह देर शाम लौटने के दौरान रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ गयी । पदाधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल ले लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत का अंदेशा है। परिजन  को घटना की सूचना दे दी गईं है।