• November 20, 2025 6:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिन्हा परिवार की अनुपम भेंट, स्थापित की रामदरबार की प्रतिमा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 25, 2021

राज – 7903735887 

शहर के महलपर निवासी लाला मुनेश्वर प्रसाद सिन्हा के परिवार ने अखाड़ा न्यास समिति को रामदरबार की प्रतिमा भेंट की। जिसे विधिवत स्थापित किया गया।

प्रो. लक्ष्मी कांत प्रसाद सिन्हा ने बताया कि कई दशकों से आस्था का निर्वहन सिन्हा परिवार करता आ रहा है। पिता जी की स्मृति में उनलोगों ने रामदरबार की मूर्ति भेंट की है। जिसमें मेरी बहन अमरेंद्र नाथ सिन्हा की पत्नी सुनीता सिन्हा का अहम योगदान रहा। सत्य प्रकाश प्रिय ने बताया कि सिन्हा परिवार की पीढ़ी सदा धार्मिक व सामाजिक कार्यों में आगे रहा है। बिना भेदभाव के लोगों की सेवा करना उनका उद्देश्य है।

इसमौके पर ज्ञान प्रकाश, ऋषिकांत, ऋषभकांत, असीम सिन्हा, आशीष सिन्हा, आयुष राज, तेजस राज, शानू, जिज्ञांश के अलावा अखाड़ा न्यास समिति के सदस्य मौजूद थे।