• November 20, 2025 6:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक मोहल्ले में 24 घंटा नहीं जलेगा चूल्हा, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Mar 19, 2021

आशीष – 7903735887 

सोहसराय के कृष्णा नगर मोहल्ला में शुक्रवार से 24 घंटे तक किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलेगा। ऐसा धार्मिक अनुष्ठान के कारण हो रहा है। मोहल्ले के शिव मंदिर में 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। समृद्धि-सौहार्द की कामना से अखंड का आयोजन किया गया।
पुरोहित अभिमन्यू पंडित ने बताया कि अखंड कीर्तन से इलाके में समृद्धि आती है। समृद्धि व कोरोना से बचाव की कामना के साथ कीर्तन का आयोजन मोहल्ले वासियों द्वारा किया गया है। कीर्तन के दौरान मोहल्ले में चूल्हा नहीं जलेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने पर लोग चूल्हा जलाकर खाना पकायेंगे।
सभी लोग पूर्व के बने मीठे पकवान खाते हैं। अखंड समाप्ति पर घरों में खाना बनता है। इस मौके पर प्रो. बृजनंदन सिंह, पत्रकार सत्येंद्र कुमार वर्मा, महेंद्र प्रसाद समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।