राहुल रंजन –
बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम बदमाश ने 6 साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार किया। घटना के बाद बदमाश गांव से फरार हो गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मां के बयान पर पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है। नामजद आरोपित 20 वर्षीय प्रह्लाद ढाढ़ी एक बच्चे का पिता है।
आरोपों में मां ने बताया है कि शाम में वह शौच के लिए खेत की ओर जाने लगी। उसी दौरान उन्हें बेटे के रोने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद मां, बेटे के पास पहुंची। पूछने पर बच्चा बदमाश की करतूत बताया। बच्चा खून से लथपथ था। परिजन उसे इलाज के लिए लाएं। बिस्किट व टॉफी देने का झांसा दे बदमाश बच्चा को सुनसान खेत में ले गया था।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

