राहुल रंजन
सिलाव थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित हीरा खाजा भंडार नामक दुकान में संचालक व उसके पुत्र द्वारा मारपीट कर कर्मी की हत्या कर दी गई। कामचोरी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र ने गर्म झंझरा से कर्मी को 7 फरवरी को पीटा था। जख्मी कर्मी की इलाज के दौरान विम्स में मौत हो गई। परिजन द्वारा आवेदन नहीं देने पर पुलिस पदािधकारी ने अपने बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक परबलपुर थाना क्षेत्र क बदौनी गांव निवासी स्व. उदल राम के 44 वर्षीय पुत्र बिंदू प्रसाद हैं।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर, उसे परिवार के हवाले कर दिया।
मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि तीन साल से पति हीरा खाजा दुकान में काम करते थे। 7 फरवरी को काम नहीं करने का आरोप लगाकर संचालक व उसके पुत्र ने पति को बेहरमी से पीटा। जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर पिटाई के जख्मों का निशान है। कुल्हे की हड्डी टूटी थी। पुलिस पदािधकारी के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

