• June 6, 2025 8:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – विदेशी पिस्टल समेत हथियार-कारतूस व विस्फोटक का मिला जखीरा, पूर्व वार्ड पार्षद का देवर गिरफ्तार..

May 28, 2025

राज –  9334160742 

पुलिस कप्तान भारत सोनी की निगरानी में पुलिस टीम ने बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ला में छापेमारी कर विदेशी पिस्टल संग हथियार-कारतूसों का जखीरा बरामद किया। पूर्व वार्ड पार्षद व उनके दो भाइयों के घर पुलिस ने आठ घंटे छापेमारी की। पूर्व पार्षद के देवर के घर से इंग्लैंड-ताइवान मेड पिस्टल समेत हथियार कारतूस व विस्फोटक बरामद हुआ। जिसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित स्व. हसीबुर्रहमान का पुत्र अखलाखुर रहमान उर्फ अकबर मलिक है। उसके दो भाइयों के घर से हथियार बरामद नहीं हुआ। पुलिस दोनों भाइयों के संलिप्तता की जांच कर रही है। गुप्त सूचना पर छापेमारी हुई। किस मंशा से हथियार लाया गया था। इसका खुलासा नहीं हो सका है। गिरफ्तार बदमाश पर नालंदा के अलावा दूसरे जिला में भी केस दर्ज है। मौके से कुल 990 कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा भारी मात्रा में विस्फोटक भी मिला।

एसपी ने बताया कि अकबर मलिक के घर से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद हुआ। जिसमें दो विदेशी हथियार भी है। छापेमारी के दौरान अकबर मलिक फरार होने का प्रयास कर रहा था। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। गिरफ्तार बदमाश 2012 से अपराध में सक्रिय था। बदमाश के दोनों भाइयों के संलिप्तता की जांच की जा रही है। विदेशी हथियार बरामद होने से प्रतीत होता है कि बदमाश का अंतरराज्यीय कनेक्शन है। इसकी जांच के लिए एसटीएफ को सूचना दी गई है। छापेमारी की अनकट वीडियोग्राफी कराई गई। आरोपित की संपत्ति भी जब्त हो सकती है।

छापेमारी टीम में डीएसपी नूरुल हक, पुलिस निरीक्षक बिहार अंचल, युगेशचंद्रा, नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत रजक, सोहसरय थानाध्यक्ष राजमणि, नगर थाना की दारोगा आभा कुमार, पवन कुमार, रिजवान अहमद खान, गुलाम मुस्तफा, जमादार राकेश कुमार सिंह, क्यूआरटी व तीनों शहरी थाना के सुरक्षा कर्मी।

क्या-क्या हुआ बरामद विदेशी पिस्टल समेत हथियार-कारतूस व विस्फोटक का मिला जखीरा, वार्ड पार्षद का देवर गिरफ्तार..

डीबीएल गन लोडेड 01, एस०बी०बी०एल गन लोडेड 01, 315 बोर का रायफल 01, 30.06 बोर का रायफल 01, दूरबीन लगा एयरगन 01, 4.5 एम०एम० लोडेड (06 गोली) ताइवान मेड रिवाल्वर 01, 07.32 का लोडेड (01 गोली लोडेड) पिस्टल एक्स्ट्रा मैगजीन के साथ 01, बेबली स्कॉट का मेड इन इंग्लैंड 32 रिवाल्वर 01, 7.65 एम०एम० की गोली 44, 10.32 एम०एम० का जिन्दा गोली 44, 30.06 एम०एम का जिन्दा गोली 06, 315 एम०एम० जिन्दा गोलीः-15, 12 बोर का जिन्दा गोली 58, सफेद रंग का सिलेंडरनुमा सीओ-2 कैप्सूल (विस्फोटक) 04, एयरगन का गोली 800, बैटन शॉड (गुप्ती) मोबाइल समेत अन्य सामान।