• November 20, 2025 6:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बीमार बेटी के सामने हो गई पिता की दर्दनाक मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 25, 2024

राज – 9334160742 

खुदागंज थाना क्षेत्र के केवाली मोड़ के पास सड़क पर गिरे बाइक सवार अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जबकि, घटना में उनकी बेटी जख्मी हो गई। मृतक छबीलापुर बाजार निवासी स्व. रामेश्वर यादव के 46 वर्षीय पुत्र अशोक यादव हैं।

परिवार ने बताया कि अशोक यादव बाइक से पुत्री का इलाज कराने के लिए इस्लामपुर जा रहे थे। उसी दौरान केवाली मोड़ के पास अज्ञात वाहन से चकमा खाकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे दोनों पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। उसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक अधेड़ को कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई।

खुदागंज थानाध्यक्ष ने जेपी नारायण ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। फरार वाहन की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।