• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार्तिक पूर्णिमा: आस्था की डुबकी, कभी यहां कृष्ण भी आए थे….

ByReporter Pranay Raj

Nov 15, 2024

राज – 9334160742 

कार्तिक पूर्णिमा के मौके शुक्रवार को दीपनगर के कोसुक घाट पर हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगायी।मान्यता है कि आज के दिन सूर्य उदय से पूर्व नदी में स्नानकर दीप दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि महाभारत काल में भगवान कृष्ण मगध नरेश जरासंध का वध करने राजगीर आए थे। तो पंचाने नदी में स्नान कर तुलसी का पौधा लगाकर पूजा अर्चना की थी। उस वक्त इस क्षेत्र को गोविंद क्षेत्र कहा जाता था। इस कारण आज के दिन यहां भारी संख्या में लोग कार्तिक स्नान कर तुलसी की पूजा अर्चना करते है। इस मौके पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें मिट्टी के बर्तन और सुथनी (एक प्रकार का फल) की खूब बिक्री होती है। दूर-दूर से लोग मिट्टी के बर्तन और सुथनी खरीदने पहुंचते हैं।
साथ ही पास के गांव में बाबा चौहरमल का मेला भी लगता है। जिसमें भी लोग दूर-दूर से आकर पूजा अर्चना करते है। कोसुक घाट के मेले में झूला व खाने -पीने की दुकानें सजी हैं।