• June 23, 2025 3:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिले के टॉप टेन सूची का बदमाश गिरफ्तार, जानें दर्ज मामला …

ByReporter Pranay Raj

Dec 24, 2023

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास कार्रवाई कर जिले के टॉप टेन सूची में शामिल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लूट कांड में फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी बिहार थाना क्षेत्र के नीमगंज गांव निवासी गोपाल राम के पुत्र वीरु कुमार है।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि वीरू कुख्यात लुटेरा है। उसके खिलाफ नूरसराय, बिहार, लहेरी थानों में 6 केस दर्ज है। लूट के कई कांडों में वह फरार चल रहा था। काफी दिनों से पुलिस उसपर नजर रख रही थी। उसकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।

रविवार को गुप्त सूचना पर उसे पोस्ट ऑफिस मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। वह लहेरी थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भी लूटपाट का आरोपित है। छापेमारी टीम में लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, नूरसराय थानाध्यक्ष कुणालचंद्र सिंह, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, अरुण कुमार, सरोज कुमार राय समेत अन्य कर्मी शामिल थे।