राज – 9334160742
नए साल के पहले दिन उत्पाद गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नूरसराय के दहपर गांव में छापेमारी कर 18 लाख नगदी, दो कट्टा और अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। छापेमारी राकेश पासवान के घर में हुई। धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहा।
उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने घर की तलाशी ली गई। जहां से 18 लाख नगदी, 128 लीटर अंग्रेजी शराब, कुछ चुलाई शराब, दो अवैध देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ।
कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए नूरसराय थाना पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके साथ संयुक्त रूप से गहन तलाशी अभियान चलाया गया। बराद नगदी को नूरसराय थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी से जुड़े लोगों पर नजर रखी जा रही है।

